फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मछली उत्पादन 100 करोड़ पर पहुंचाने का लक्ष्य

मछली उत्पादन 100 करोड़ पर पहुंचाने का लक्ष्य

Fri, 18 Jan 2019 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
मछली उत्पादन 100 करोड़ पर पहुंचाने का लक्ष्य
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़ मंडल के लगभग 800 तालाबों में 3115 टन मछली उत्पादन हो रहा है जिसकी कुल कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अब इसको 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय हो रहा है। मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गुरुवार को समीक्षा की। कमिश्नरी कक्ष में मत्स्य विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों, मत्स्य पालन हेतु पट्टा आवंटन, बीज वितरण, उत्पादन क्षमता, नील क्रांति मिशन, राष्ट्रीय कृ षि विकास योजना की कार्यप्रगति जानी।

उन्होंने पट्टा आवंटन सत्यापन के साथ बेहतर मत्स्य उत्पादन करने वाले कृषकों के पास जा कर स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। कहा कि मंडल में 100 करोड़ रुपये के मत्स्य उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मत्स्य पालकों की मार्केटिंग समिति बनाई जाए ताकि उन्हें उत्पादन का उचित और अधिक मूल्य मिल सके।
विज्ञापन



तालाबों में मत्स्य पूरक आहार डलवाने के लिए जागरूक किया जाए ताकि आहार के अभाव में मछलियां मरने न पाएं। अंगुलिका मत्स्य बीज उत्पादन करने वाले किसानों एवं मत्स्य पालकों को चिन्हित कर रियरिंग यूनिट को बढ़ावा दिया जाए। नील क्रांति योजना के तहत 91 लाख के सापेक्ष 81 लाख झींगा पालन का कार्य किया जा रहा है। इसका उत्पादन बढ़ाने के लिए हाथरस में खारे पानी से प्रभावित क्षेत्रों का चयन कर झींगा पालन बढ़ाया जाए। साथ ही 2 हेक्टेअर से अधिक क्षेत्र के नदियों एवं तालाबों का विवरण दिया जाए। यहां पर प्रभारी उप निदेशक मत्स्य ब्रजेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य एजाज खान, नकवी एवं सभी जनपदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed