{"_id":"5bb91c50867a5568542d4012","slug":"61538858064-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नौ अक्तूबर को दिखाएगी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नौ अक्तूबर को दिखाएगी ताकत
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी बसपा अब पार्टी संस्थापक कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर विपक्षी दलों को अपनी ताकत का अहसास कराना चाहती है। सम्राट लॉज जीटी रोड पर नौ अक्तूबर को होने वाली श्रद्धांजलि सभा में मंडल के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाने का सिलसिला जारी है। इस सभा को मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर मो. फुरकान करेंगे। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, मुख्य जोन इंचार्ज गजराज सिंह विमल, रोशन लाल माहौर, अमर सिंह यादव, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। सभी मंडल इंचार्ज ने एक एक विधानसभा क्षेत्र में जाकर 9 अक्तूबर की सभा के लिए जनसंपर्क किया।
बसपा के हाथरस जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाह, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव, एटा जिलाध्यक्ष अनिल सागर, कासगंज जिलाध्यक्ष राजकुमार ने बसपा संस्थापक की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी को कामयाब बनाने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
विज्ञापन
इस दौरान मुकेश चंद्रा, रघुवीर सिंह ऊषवा, सुनील सिंह, अर्जुन स्वामी, जितेंद्र राही, ठा. मगृेंद्र सिंह, विष्णु खरे, ओपी आर्य ने भी कार्यकर्ताओं से संपर्क किया।