{"_id":"5b96d199867a557ebc1940dd","slug":"61536610713-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएस में बीए, बीएससी, बीकॉम की सीटें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएस में बीए, बीएससी, बीकॉम की सीटें बढ़ीं
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डीएस कॉलेज में बीए, बीएससी व बीकॉम की सीटें और बढ़ गई हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने से वंचित रह गए अभ्यर्थियों को एक और मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों से आवेदन मंगलवार व बुधवार को लिए जाएंगे।
बीए व बीएससी में 640-640 सीटें हैं, जबकि बीकॉम में 240 सीटें हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में अभ्यर्थियों के प्रवेश मेरिट के आधार पर हुए थे। मेरिट की कट ऑफ काफी ऊंची गई थी। इसमें सैकड़ों अभ्यर्थी प्रवेश पाने से वंचित रह गए थे। कॉलेज प्रशासन ने स्नातक प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाए जाने को लेकर डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति को अनुरोध पत्र भेजा था।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने कई बार विद्यार्थियों की समस्याओं से कुलपति को मौखिक रूप से अवगत भी कराया था। कुलपति ने पत्र का संज्ञान लेते हुए स्नातक प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने की हामी भर दी।
विज्ञापन
दाखिले के लिए कॉलेज में सीटें बढ़ गई हैं। प्रवेश से वंचित अभ्यर्थी, जिन्होंने डीएस कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। उनसे मंगलवार व बुधवार को आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद मेरिट बनेगी। फिर, पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे। -डॉ. हेम प्रकाश, प्राचार्य