{"_id":"5b7dbf6942c792464c73d921","slug":"61534967657-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले छह महीने में डीडी अस्पातल में एमआरआई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले छह महीने में डीडी अस्पातल में एमआरआई सुविधा
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दीन दयाल अस्पताल में एमआरआई मशीन की स्थापना के लिए भवन निर्माण का काम शुरू हो गया है। बुधवार को इस भवन पर शटरिंग का काम शुरू हो गया। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि अगले छह महीने में अस्पताल में एमआरआई (मैगनेटिक रीसोल्यूशन इमेजिंग) की सुविधा मिलने लग जाएगी।
दीन दयाल अस्पताल में पैथलैब, हाईटेक लांड्री, सीटी स्कैन, डायलिसिस सहित कई आधुनिक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं। कुछ दिन पहले ही यहां पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भी खोला गया है। इसी क्रम में यहां पर अब एमआरआई सुविधा की शुरुआत की जा रही है।
अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा ने बताया कि अस्पताल में बेहतर से बेहतर इलाज मिले, इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल एडवांसमेंट की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए एमआरआई सुविधा अगले छह महीने में मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए भवन निर्माण चल रहा है, जिसमें बुधवार को शटरिंग का काम शुरू हुआ। भवन के तैयार होने के बाद मशीन की स्थापना का काम शुरू होगा। इस सुविधा के मिलने से गरीब मरीजों को एडवांस डायग्नोसिस की सुविधा मिलने लगेगी।