फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ख्वाजा हलीम के साथ राजनीतिक द्वेष से हो रही कार्रवाई

ख्वाजा हलीम के साथ राजनीतिक द्वेष से हो रही कार्रवाई

Sun, 05 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ख्वाजा हलीम के साथ राजनीतिक द्वेष से हो रही कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय क्वार्सी बाईपास पर हुई। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष सैयद जावेद अज़ीज़ ने कहा कि भाजपा के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा सपा के पूर्व कबीना मंत्री स्व. ख्वाजा हलीम के ट्रस्ट की जमीन पर तोड़फ ोड़ करने के लिये घोर निंदा की गई।

जेल में हुई बंदी फुरकान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की भी घोर निंदा की गई। सपाइयों ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और आंदोलन करने की जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे। सपाइयों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


डा. कृपाल सिंह यादव ने कहा कि सभी वार्डों का गठन तथा बूथ कमेटी का गठन जल्द पूरा होगा। ज़िला उपाध्यक्ष जस्सू शेरवानी से कहा कि भाजपा सरकार सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगा कर जेल भेज रही है। सैयद जावेद अज़ीज़ ने कहा कि महानगर में जल्द ही सभी वार्डो का गठन किया जाएगा। बूथ कमेटियों का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र नेता मुन्तज़िम किदवई ने कहा है कि शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है, इस पर मौजूदा सरकार मौन है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 बनने के बाद भी आज गरीब लोगों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। अलीगढ़ में अधिकतर स्कूलों पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम का लाभ नहीं दिया जा रहा है। सपा छात्र सभा आंदोलन कर इस अधिनियम को लागू करायेगी।


बैठक का संचालन राहत अली ने किया। इस अवसर पर जस्सू शेरवानी, डॉ कृपाल सिंह यादव, काली चरन यादव, उमेश श्रीवास्तव, राहत अली, रूबीना खानम, मुराद बच्चन, अफ ज़ाल हमीद, राजेश सैनी, अबरार महान, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed