फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आम आदमी का जीवन स्तर ऊपर उठाना ही एक मात्र लक्ष्य : सतीश गौतम

आम आदमी का जीवन स्तर ऊपर उठाना ही एक मात्र लक्ष्य : सतीश गौतम

Sat, 09 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी का जीवन स्तर ऊपर उठाना ही एक मात्र लक्ष्य : सतीश गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत कोल विधानसभा के गांव सहारनपुर, छाहरी, हसनपुर, मनोहरपुर कायस्थ, आबूपुर व समस्तपुर कीरत में शुक्रवार को सांसद सतीश कुमार गौतम ने जनता चौपाल लगाकर क्षेत्रीय जनमानस की समस्याओं को सुना एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लिए जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार हर हाल आम आदमी के प्रति जवाबदेह है और जीवन स्तर को ऊपर उठाना ही एकमात्र लक्ष्य है।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि चौ. नत्थी सिंह, राजीव शर्मा, ठा. कुशलपाल सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, जितेंद्र तोमर मंडल अध्यक्ष, गिर्राज पाठक महामंत्री, भूरा ठाकुर, पंकज शर्मा, चंद्रमणि कौशिक, कुलदीप तोमर एड, मुकेश सिंह, सुमित माथुर सहित स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed