{"_id":"5aff37d74f1c1be4408b63d3","slug":"61526675415-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलवीर सिंह प्रमुख सचिव खाद्य से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलवीर सिंह प्रमुख सचिव खाद्य से मिले
Updated Sat, 19 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बंपर खरीद के चलते क्रय केंद्रों पर बोरियों की किल्लत का मुद्दा प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद निवेदिता शुक्ला वर्मा तक पहुंच गया है। बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने इस मुद्दे पर लखनऊ जाकर प्रमुख सचिव से मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर बोरों के अभाव के चलते किसानों को कई-कई दिन तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव ने प्लास्टिक के बोरों का इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।
बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने बताया कि जनपद में लक्ष्य से अधिक गेहूं की खरीद सरकारी क्रय केंद्रों पर की जा चुकी है। मंडी में गेहूं का मूल्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों से कम होने के कारण अधिकतर किसान अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन
जनपद में एफसीआई के गोदाम गेहूं की आवक अधिक होने के कारण फुल हो चुके हैं। खाली बोरिया भी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
विधायक ने प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद से खाली बोरियां उपलब्ध कराने व क्रय केन्द्रों पर खरीदे गए गेहूं को शीघ्र गोदामों में भिजवाने तथा किसानों को गेहूं का शीघ्र भुगतान कराने के संबंध में पत्र सौंपे।
प्रमुख सचिव ने किसानों की हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि गेहूं क्रय का लक्ष्य पूर्ण होने के बावजूद 15 जून तक किसानों के गेहूं की खरीद सरकारी क्रय केन्द्रों पर की जाएगी। किसानों का भुगतान भी सीधे उनके खातों में किया जाएगा। उनके साथ विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता व रेशमपाल सिंह मौजूद रहे।