फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में गैर मुसलिम छात्रो को मिल रही हैं धमकियां

एएमयू में गैर मुसलिम छात्रो को मिल रही हैं धमकियां

Fri, 11 May 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में गैर मुसलिम छात्रो को मिल रही हैं धमकियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में जिन्ना की तस्वीर का प्रकरण सामने आने के बाद बनी स्थिति को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले गैर मुसलिम छात्र सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ऐेसे ही एक छात्र नेता, जो कि छात्र संघ उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं, उन्होंने गुरुवार को अलीगढ़ आए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके अलावा कुछ अन्य गैर मुसलिम छात्र नेताओं ने भी गुरुवार को एसएसपी से मुलाकात की और उन्हें कैंपस में हो रही परेशानी के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

छात्र नेता विक्रांत जौहरी छात्र संघ के लिए उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे हैं। विक्रांत जौहरी कहते हैं कि शनिवार को उनकी परीक्षा है, लेकिन कैंपस में गैर मुसलमान छात्रों के साथ बन रही स्थिति को देखते हुए उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे में परीक्षा देने जाना सुरक्षित नहीं रह गया है। इस प्रकरण को लेकर विक्रांत जौहरी ने एक ज्ञापन तैयार किया है और साथ ही सोशल मीडिया की क्लीपिंग भी जुटाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं सब को लेकर अलीगढ़ आए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन समय अभाव के चलते मुलाकात नहीं हो सकी। अब विक्रांत जौहरी यह ज्ञापन और सभी कटिंग डीएम और एसएसपी को सौंपेंगे।

दूसरी ओर गैर मुस्लिम छात्र गुरुवार को एसएसपी से मिले और बताया कि जिन्ना प्रकरण कैंपस में गंभीर रूप ले चुका है। ज्ञापन में कहा कि हम सब छात्र गत वर्ष हुए छात्र संघ चुनाव में सक्रिय थे। एएमयू में कुछ अराजक तत्वों ने हमें चिह्नित कर दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया है।


हमारे जैसे अन्य सैकड़ों छात्र भयभीत हैं। कई छात्र हास्टल छोड़कर जा चुके हैं। ज्ञापन में ऐसे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस दौरान एसएसपी से मिलने जाने वालों में मानवेंद्र प्रताप सिंह व डॉ. निशित शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed