फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू छात्रसंघ के पदाधिकारी डीएम, एसएसपी से मिले

एएमयू छात्रसंघ के पदाधिकारी डीएम, एसएसपी से मिले

Sun, 06 May 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्रसंघ के पदाधिकारी डीएम, एसएसपी से मिले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पिछले चार दिन से बाब-ए-सैयद पर धरने पर बैठे एएमयू छात्र संघ के पदाधिकारियों से शनिवार की रात्रि वीसी लॉज में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर एएमयू वीसी प्रो. तारिक मंसूर के अतिरिक्त अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी, उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर एवं सचिव मो. फहद मौजूद थे।

छात्र नेताओं ने एएमयू परिसर में आकर उपद्रव करने वाले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। इसके अतिरिक्त पूर्व में दी गई तहरीर की कॉपी जिलाधिकारी को सौंपी। इसमें सांसद सतीश कुमार गौतम एवं पुलिस अधिकारियों पर भी छात्रों ने आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


छात्र संघ सचिव मो. फहद ने बताया कि जिलाधिकारी ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। दरअसल अभी एएमयू में परीक्षा का समय है। बहुत से छात्र ऐसे भी हैं, जो चंद लोगों की नादानी से हालात खराब होने से दुखी हैं और अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करना चाहते हैं। एएमयू कुलपति की पहल पर छात्र नेताओं की जिले के दोनो शीर्ष अधिकारियों से बैठक हुई है। आगे भी इस मसले को लेकर बैठक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छात्रों की ओर से कुलपति द्वारा वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया था। छात्रों ने जो मुद्दे हमारे सामने रखे हैं, उन पर अधिकारियों से विमर्श किया जाएगा और हकीकत के आधार पर अग्रिम कार्यवाही तय की जाएगी। - अजय कुमार साहनी एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed