फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर निगम की राष्ट्रपति आगमन की तैयारी

नगर निगम की राष्ट्रपति आगमन की तैयारी

Sun, 04 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की राष्ट्रपति आगमन की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सात मार्च को शहर में आगमन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को दायित्व सौंपे।

नगर आयुक्त ने धनीपुर हवाई पट्टी और नुमाइश मैदान पर बन रहे हेलीपैड पर इंतजामों को परखा। राष्ट्रपति का कार्यक्रम जारी होने के बाद नगर निगम आगमन स्थल और रूट पर व्यवस्थाओं को पूरा करने में लगा है। शनिवार को
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नुमाइश हेलीपैड, बुद्धबिहार बस डिपों मैदान, जीटी रोड मसकट मोटर्स, अलीगढ़, कानपुर बाईपास रोड, धनीपुर हवाई पट्टी, क्वार्सी चौराहा, रामघाट रोड, केलानगर चौराहा, मैरिस रोड अब्दुला रोड, लाल डिग्गी सर्किल से नकवी पार्क रोड से जेल पुल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने के लिए दायित्व निर्धारित किये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन व्यवस्थाओं के दायित्व इनको सौंपे गए हैं
(1) वीआईपी मार्ग रंगाई पुताई
नुमाइश मैदान से एएमयू व अन्य वीवीआईपी मार्ग पर सड़क सुधार, दीवारों व डिवाइडरों की रंगाई पुताई व सौंदर्यीकरण के लिए मुख्य अभियंता कैलाश सिंह और अधिशासी अभियंता रमाकांत राम को दायित्व सौंपा गया है।

(2) पथ प्रकाश
इस क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए सहायक अभियंता अतर सिंह को दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ-साथ इन क्षेत्रों में चौराहों, सारसौल चौराहे से एएमयू सर्किल तक डिवाइडरों पर गमले आदि रखवाकर उनका सौंदर्र्यीकरण के लिए हरगोविंद सिंह यादव (कर निर्धारित अधिकारी) को दायित्व सौंपा है।

(3) साफ सफाई
क्षेत्र में सभी चिह्नित मार्ग पन सफाई व्यवस्था के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार को दायित्व सौंपा गया है।

(4) दीवारों से पोस्टर आदि हटाना
सभी स्थलों से विज्ञापन व पंपलेट हटाने, दीवारों से विज्ञापन आदि पुतवाने के लिए डॉ. संजीव कुमार (मुख्य कर निर्धारण अधिकारी) और अधिशासी अभियंता रमाकांत राम को दायित्व सौंपा गया है।

(5) फुटपाथियों को हटाना
क्षेत्र में पड़ने वाले यातायात मार्गों व सड़कों पर विचरण करते हुए पाए जाने वाले निराश्रित लोगों को शेल्टर होम तक पहुंचाने के लिए कर अधीक्षक सभापति यादव व कर अधीक्षक अजीत राय को दायित्व सौंपा गया है।

नुमाइश मैदान से कूड़ा हटाने को 154 कर्मी लगाए
संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव ने बताया कि 1 नोडल अधिकारी सहित 35 अधिकारी, कर्मचारियों, 154 सफाई कर्मचारियों, 4 जेसीबी मशीन, 8 ट्रैक्टर, 5 रोबोट, 5 सीवर जेटिंग मशीन, 5 छिड़काव टैंकर लगाए गए हैं। नुमाइश समाप्त होने के बाद दुकानदारों द्वारा फेंकी गई पॉलिथीन, कूड़ा हटाने का काम किया जा रहा है। हेलीपैड के किनारे पर दरेसी की जा रही है। निरीक्षण के समय सहायक अभियंता अतर सिंह, स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार, धर्मवीर सिंह, अहसन रब आदि साथ थे।


अलीगढ़ शहरवासियों के लिए गर्व का विषय है कि राष्ट्रपति का पहली बार आगमन अलीगढ़ में हो रहा है। इसलिए शहर वासियों को उनके आगमन के निर्धारित रूट पर सफाई बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करना चाहिए।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed