{"_id":"5a9324644f1c1b8e238bac6a","slug":"61519592548-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में होली खेलने और डीजे की अनुमति लेने के विरोध में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में होली खेलने और डीजे की अनुमति लेने के विरोध में हंगामा
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली खेलने व डीजे की अनुमति लेने की व्यवस्था के विरोध में आए हिंदूवादी नेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ऊपरकोट पर होली के त्योहार के संबंध में हुई पीस कमेटी की बैठक में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब प्रशासनिक अफसरों ने होली के मद्देनजर नियम गिनाने शुरू कर दिए। इससे नाराज भाजयुमो नेता विनय वार्ष्णेय एवं कुछ पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया। विशेष रूप से वे होली दोपहर एक बजे तक मनाने तथा डीजे बजाने के लिए परमीशन की बाध्यता से नाराज थे। बाद में अन्य अफसरों ने हस्तक्षेप कर बात संभाली।
हुआ यूं कि रविवार को ऊपरकोट इलाके में होली के त्योहार के संबंध में बैठक हुई। इस अवसर पर एडीएम सिटी ने होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोपहर एक बजे तक होली मनाए जाने, डीजे बजाने के लिए अनुमति लेने, शराब पीकर बाइक पर रंग न खेलने तथा सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर नृत्य न करने के नियमों का हवाला देते हुए मौजूद सभ्रांत लोगों से सहयोग मांगा।
बैठक में मौजूद भाजयुमो नेता विनय वार्ष्णेय एवं तीन चार पार्षदों ने दोपहर एक बजे तक रंग खेलने एवं डीजे की अनुमति के प्रावधान का विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने नुमाइश का हवाला देते हुए कहा कि नुमाइश में तो रात दो बजे तक डीजे बजा, क्या उसकी अनुमति थी। हंगामा होते देख वहां मौजूद पुलिस एवं प्रशासन के अफसर हरकत में आ गए और बमुश्किल विरोध करने वालों को समझाया।
विज्ञापन
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बैठक में किसी भी विरोध या हंगामे से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह नियम नए नहीं हैं। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए इन नियमों का लागू होना आवश्यक है। विशेष रूप से शराब पीकर फर्राटे से बाइक चलाना और रंग खेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीजे बजाने के लिए अनुमति लेनी ही होगी।