फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में वेंडरों से अवैध वसूली में सिपाहियों को मिली जमानत

अलीगढ़ में वेंडरों से अवैध वसूली में सिपाहियों को मिली जमानत

Fri, 24 Nov 2017 02:50 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में वेंडरों से अवैध वसूली में सिपाहियों को मिली जमानत
वेंडरों से ‘खास बातचीत’ करते सिपाहियों का वीडियो वायरल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

स्टेशन पर अवैध रूप से काम करने वाले वेंडरों से खुलेआम वसूली करने का जीआरपी सिपाहियों चंद्रपाल और ईनाम सिंह का वीडियो वायरल हो गया है। सिपाही प्लेटफार्म नंबर छह और सात के बीच पांच से छह वेंडरों से हिसाब किताब की बात कह रहे हैं।

आरोप ये लगाया गया कि सिपाही वेंडरों से 20-20 रुपये की वसूली कर रहे हैं। इस वीडियो से स्थानीय जीआरपी स्टाफ की खासी किरकिरी हो रही है। वीडियो वायरल होने के मामले में इंस्पेक्टर जीआरपी ने दोनों सिपाहियों की रिपोर्ट बनाकर एसपी जीआरपी आगरा अनुभाग को भेज दी है।
विज्ञापन


गुरुवार को दोनों सिपाहियों के खिलाफ 29 पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। अब विभागीय कार्रवाई एसपी जीआरपी की ओर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जीआरपी के कुछ सिपाहियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी स्टेशन पर खाद्य पदार्थ बेचने वालों से ‘खास बातचीत’ करते हुए कैद हो गए थे। वीडियो के बाबत ये बात कही गई कि सिपाही वेंडरों से ‘कुछ’ ले रहे थे। कुछ ही घंटों में ये वीडियो इंस्पेक्टर जीआरपी से लेकर एसपी रेलवे तक पहुंच गई।

एसएसआई जीआरपी अब्दुल कादिर ने बताया कि इस संबंध में गुरुवार सुबह रिपोर्ट तैयार करके एसपी रेलवे को भेज दी है। इसके अलावा उनकी ओर से सिपाही चंद्रपाल और ईनाम सिंह के खिलाफ पुलिस एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया गया। दोनों सिपाहियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनाें की जमानत मिल गई।


एसएसआई ने बताया कि पूरी वीडियो में कहीं भी पैसे के लेनदेन का मामला स्पष्ट नहीं दिख रहा है। हां, इतना जरूर है कि दोनों लोगों को जहां ड्यूटी पर होना था, वो वहां पर नहीं थे। वह खाद्य पदार्थ बेचने वालों से बातचीत करके मजमा लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed