{"_id":"5988c64d4f1c1bcc5b8b478f","slug":"61502135885-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेवर खाने से 10 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेवर खाने से 10 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती कराया
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घेवर खाने से 10 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती कराया
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
रक्षाबंधन के दिन रखा हुआ घेवर खाकर एक ही जगह के 10 लोग बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर जब पता चला कि घेवर खाने के बाद बीमार हुए हैं तभी स्पष्ट हो सका कि इनकी तबियत घेवर खाने से बिगड़ी है। सभी का उपचार किया गया। बाद में चार लोग अपनी मर्जी से निजी नर्सिंग होम चले गए। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने अपील की है कि वह उमस भरे मौसम में खान पान को लेकर बेहद सतर्क रहें। रखे हुए घेवर आदि अन्य मिठाइयों के सेवन में सावधानी बरतें।
रक्षाबंधन पर घेवर की बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। इसी कारण अधिकांश घेवर विक्रेता महीनों से घेवर बनाने की शुरुआत कर देते हैं, जिससे तीन चार दिन ज्यादा डिमांड को पूरा किया जा सके। कुछ रखा हुआ घेवर सड़कों के किनारे भी बिकता है, उस पर मक्खियां, धूल आदि उसे और संक्रमित कर देती हैं।
सोमवार को पनैटी से करीब 10 लोग मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। सभी को फूड प्वाइजनिंग जैसी शिकायत थी। खास बात यह कि यह सभी एक ही क्षेत्र से थे। इस पर डाक्टर का माथा ठनका। पूछा गया कि क्या खाया था। बात निकल कर आयी कि सभी ने रक्षाबंधन पर घेवर खाया था। जिसके बाद उन्हें दिक्कत होनी शुरू हो गई। इसके बाद बीमारों को ड्रिप लगाने का काम शुरू कर दिया गया। साथ ही दवाएं भी दी गईं। कुछ राहत मिलने पर चार लोगों ने निजी नर्सिंग होम का रुख करना बेहतर समझा। बीमार होने वालों में सुरेश, दिनेश कुमार, पवन कुमार, लाला, नीटू आदि शामिल हैं।