{"_id":"5982332e4f1c1b5e2d8b4853","slug":"61501705006-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड के घपले में फंसी लोहगढ़ की पूर्व प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड के घपले में फंसी लोहगढ़ की पूर्व प्रधान
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरोड के घपले में फंसी लोहगढ़ की पूर्व प्रधान
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। अतरौली के गांव लोहगढ़ की पूर्व प्रधान चकरोड के घपले में फंस गई हैं। उन पर मनरेगा योजना में निर्धारित चक रोड से कम लंबाई मेंमिट्टीकरण कार्य न कराने एवं धन हड़पने का आरोप है। डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
मामला वर्ष 2014-15 का है। उस समय गांव लोहगढ़ की प्रधान पुष्पादेवी ने गांव में पैठ के पास से दलवीर सिंह के ट्यूबवैल तक की 800 मीटर चक रोड पर मिट्टी डलवाने का काम कराया था।
करीब दो लाख से ऊपर के इस काम में 508 मीटर रोड पर तो मिट्टी डलवाई गई, शेष काम नहीं कराया गया। इस मामले में गांव के ही जगवीर सिंह ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर एई डीआरडीए ने जांच की तो आरोप सत्य पाया गया। उनके खिलाफ दस हजार रुपया रिकवरी जारी की गई है।
विज्ञापन
प्रधान के पुत्र बाबी का कहना था कि ग्रामीणों द्वारा मिट्टी न देने के कारण शेष चकरोड का मिट्टीकरण नहीं कराया गया है। काम के हिसाब से करीब सवा लाख रुपया ही निकाला गया है। डीसी मनरेगा अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर पूर्व प्रधान को नोटिस जारी किया गया है। अब तक प्रधान ने जवाब दाखिल नहीं किया है।