फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शहर के चौराहों को देश भक्ति के रंग में रगेंगे व्यापारी संगठन

शहर के चौराहों को देश भक्ति के रंग में रगेंगे व्यापारी संगठन

Thu, 03 Aug 2017 01:58 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
शहर के चौराहों को देश भक्ति के रंग में रगेंगे व्यापारी संगठन
शहर के चौराहों को देश भक्ति के रंग में रगेंगे व्यापारी संगठन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने और शहर के लोगों को देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कर देने के उद्देश्य से अमर उजाला और प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा जश्न-ए-आजादी महोत्सव का आयोजन 9 अगस्त से किया जा रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही जन सहभागिता के लिए भी इस कार्यक्रम में सभी के लिए दरवाजे खुले हैं।
बुधवार को आयोजन की तैयारियों के संबंध में विभिन्न व्यापारी संगठनों के साथ ताला नगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें शहर के कुछ प्रमुख चौराहे सजाने के लिए व्यापारी संगठन आगे आए। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के विवेक बगई और महामंत्री अशोक कुमार लाला ने सेंटर प्वाइंट चौराहे को सजाने की बात कही।
विज्ञापन


अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री मास्टर ओम प्रकाश और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने चौराहा सेठ मीरी लाल को सजाने की सहमति दी। अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अजय लिथो ने अचल ताल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा और जिला अध्यक्ष कमल गुप्ता ने चौराहा देहली गेट, ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस और पूर्व पार्षद नरेंद्र कुमार माहेश्वरी पौलू ने अब्दुल करीम चौराहे को सजाने का दायित्व लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज हैं। इसके अलावा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बाल जीवन घुट्टी, शेखर का रीयल स्टेट ग्रुप, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब, रेडियो पार्टनर बिग एफएम, केबल टीवी पार्टनर वरुण केबल नेटवर्क हैं।

इस तरह होंगे कार्यक्रम
9 अगस्त- क्रांति की मशाल (आजादी के जश्न की रैली) :- इसके तहत नौ अगस्त (बुधवार) को रामघाट रोड स्थित टीकाराम कालेज से एक रैली शाम पांच बजे से निकाली जाएगी। यह रैली गांधी आई हास्पिटल, अतरौली अड्डा, किशनपुर तिराहा होते हुए अहिल्याबाई होल्कर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त होगी। यहां पर स्टेडियम में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी और युद्ध में शहीद हुए लोगों की विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
10 अगस्त- सशक्त बेटियां, देश भक्त बेटियां- 10 अगस्त (गुरुवार) को शहर के विभिन्न 10 स्कूलों में लड़कियों और विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी होगा।
12 अगस्त- उड़ान आजादी की (मिस एंड मिसेज अलीगढ़ कांटेस्ट)- 12 अगस्त (शनिवार) को रामघाट रोड स्थित सुभम समागम बैंक्वेट हॉल में शाम पांच बजे से मिस एंड मिसेज अलीगढ़ कांटेस्ट का आयोजन किया जाएगा। आजादी की थीम पर ही यह कार्यक्रम होगा। जिसमें ब्यूटी, स्मार्टनेस, बुद्धिमता के आधार पर पैनलिस्ट (18 से 40 आयु वर्ग में) विजेताओं का चयन करेंगी। इसके ऑडीशन कुछ दिन पहले शुरू हो जाएंगे। जिसकी घोषणा बाद में कर दी जाएगी।
13 अगस्त- मेरा अलीगढ़, स्वच्छ अलीगढ़- 13 अगस्त (रविवार) को शहर के ऐतिहासिक गांधी पार्क में नगर निगम के सहयोग से एक जागरूकता गोष्ठी, पौधा रोपण कार्यक्रम होगा। इसमें गीला कूड़ और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने, पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल नहीं करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान देने की अपील की जाएगी।
14 अगस्त- आजादी की कल्पना (चित्रकला प्रतियोगिता)- 14 अगस्त (सोमवार) को रामघाट रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आजादी हमें है प्यारी थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें कक्षा 6 से 9 और कक्षा 10 से 12 की श्रेणियों में प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने के लिए स्कूल अमर उजाला से फोन नंबर 8392931061 पर संपर्क कर सकते हैं।

15 अगस्त - जश्न-ए-आजादी- इस दिन आजादी का महा जश्न होगा। इसमें अमर उजाला के साथ पूरा शहर जश्न में शामिल होगा। मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे से माहेश्वरी इंटर कालेज सासनी गेट में होगा। देश भक्ति के गीतों पर युवा झूमेंगे। बच्चे प्रस्तुति देंगे। कवि कविता सुनने वालों में ओज पैदा करेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहे सजाए जाएंगे। वहीं सुबह 10 बजे राष्ट्रगान के समय 52 सेकेंड के लिए उन चौराहों से गुजर रहे लोगों से अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रगान को सम्मान दिए जाने की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed