फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   61 thousand invoiced till date without moving mask

अलीगढ़ः बिना मास्क घूमने पर अब तक 61 हजार का कटा चालान

Fri, 27 Nov 2020 08:57 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 27 Nov 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
61 thousand invoiced till date without moving mask
बिना मास्क लगाए लोगों के चालान काटने के बाद पुलिस ने दिए मास्क - फोटो : amar ujala
कोरोना दिन प्रतिदिन घातक होता जा रहा है। सरकार मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल के लिए लगातार जागरूक कर रही है। साथ ही सख्ती भी बरती जा रही है। अब तक बिना मास्क घूमने पर 61229 लोगों का चालान काटकर 6452617 रुपये जुर्माना वसूला गया है। इसके बाद भी लोग लापरवाही के साथ घूम रहे हैं। वहीं, तमाम कोशिशों के बाद भी शादी समारोह में भीड़ कम नहीं हो रही। लोग मैरिज होम्स के भीतर घुसने के बाद दो गज दूरी, मास्क जरूरी का नियम भूल जा रहे हैं।
विज्ञापन


इंटेलीजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को बनाया जागरूकता के लिए हथियार 
शहर के प्रत्येक चौराहे और रामघाट रोड पर लगा इंटेलीजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम कोरोना काल में लोगों को मास्क, सैनिटाइजर सहित दो गज की दूरी बनाए रखने के नियम के प्रति जागरूक करने का हथियार बन गया। कमांड कंट्रोल सेंटर से निगरानी के दौरान जो भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए सड़क पर दिखता है, लाउडस्पीकर के माध्यम से उसे टोका जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बिना मास्क घूमने वालों का चालान काटने का उद्देश्य उन्हें सजा देने से ज्यादा जागरूक करना है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। - चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed