{"_id":"5e10f0458ebc3e87dd3c92b0","slug":"60-lakh-rupees-release-compensation-to-costumer-aligarh-news-ali223187515","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख रुपये मिले, होगा बिजली का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख रुपये मिले, होगा बिजली का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर, पिसावा, जट्टारी, गभाना, इगलास, गोंडा क्षेत्र समेत आर्यावर्त बैंक में बीएसएनएल की लीज लाइन बंद है। दरअसल, बिजली बिल न जमा होने के चलते बिजली विभाग ने बीएसएनएल के टावर की बत्ती गुल कर दी है। बिजली भुगतान के लिए करीब 60 लाख रुपये आ चुके हैं।
विद्युत विभाग का बीएसएनएल पर करीब करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया था। पहले करीब 25 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका था, लेकिन फिर भी टावर की बिजली काट दी गई थी। इससे बैंक का कामकाज ठप हो गया है। ग्राहकों को लेन-देन में परेशानी हो रही है। बिजली भुगतान के लिए सर्किल ऑफिस से करीब 60 लाख रुपये के 25 चेक बीएसएनएल के दफ्तर में आ चुके हैं। इस संबंध में बीएसएनएल के महाप्रबंधक विनय अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही लाइन शुरू हो जाएगी।
240 टावर, 62 एक्सचेंज
अलीगढ़ व हाथरस आंशिक क्षेत्र में बीएसएनएल के 240 टॉवर व 62 एक्सचेंज हैं। हर टॉवर पर अनुमानित तीन व एक एक्सचेंज पर 30 कर्मचारियों की ड्यूटी मानी जाती है।
विज्ञापन
भूमिगत तार कर रहे ध्वस्त
बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष सुखवीर सिंह, कोषाध्यक्ष महेश चौहान, पदाधिकारी शशिपाल सिंह ने बताया कि शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर भूमिगत बीएसएनएल के तार ध्वस्त कर दिए जाते हैं। इससे कनेक्टिविटी बाधित हो जाती है। आने वाले महीनों में कर्मचारियों का संकट पैदा होने वाला है, क्योंकि ज्यादातर कर्मचारियों से वीआरएस फॉर्म भरवा लिया गया है।