फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   59 auspicious times for marriage in 2023

Year 2023: इस साल 59 दिन बजेंगे बैंडबाजे, ये हैं शुभ मुहूर्त

Sun, 01 Jan 2023 04:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 04:19 PM IST
सार

इस साल 2023 के जनवरी माह में 8, फरवरी में 11, मार्च में 1,  मई में 14, जून में 11, नवंबर में 4 और दिसंबर माह में 5 मुहूर्त हैं। इनके अलावा 5 अनसूझे मुहूर्त हैं। इसमें विवाह करना शुभ एवं कल्याणकारी रहेगा। 
 

विज्ञापन
59 auspicious times for marriage in 2023
विवाह शुभ मुहूर्त 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

नए साल में शादी विवाह और विशेष मांगलिक कार्योँ के लिए 59 दिनों के मुर्हूत निकल रहे हैं। भारतीय सनातन धर्म एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह आदि शुभ कार्यों के लिए शुक्र का उदय होना जरूरी है। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के अनुसार 20 नवंबर 2022 से शुक्र उदय हो गए हैं और मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


विवाह आदि शुभ कार्यों के लिए पंचांग के अनुसार कुल 59 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें 8 शुभ मुहूर्त जनवरी माह में, फरवरी में 11, मार्च में 1,  मई में 14, जून में 11, नवंबर में 4 और दिसंबर माह में 5 मुहूर्त हैं। इनके अलावा 5 अनसूझे मुहूर्त हैं। इसमें विवाह करना शुभ एवं कल्याणकारी रहेगा। 
विज्ञापन


जनवरी से दिसंबर तक यह हैं शुभ मुहूर्त
पंचांग निर्णय सागर चंडू, ब्रजभूमि और राजधानी के अनुसार
जनवरी- 15, 16, 18, 19, 25, 27, 30, 31
फरवरी-1, 6, 7, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 22, 26
मार्च- 9
अप्रैल- कोई नहीं
मई- 3, 4, 7, 9, 10, 11, 12, 17,  21, 26, 27, 28, 29, 30
जून- 3, 5, 6, 7, 8, 11, 12, 22, 23, 25, 28 
जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर- कोई मुहूर्त नहीं
नवंबर- 24, 27, 28, 29 
दिसंबर- 3, 4, 7, 8, 9 
अनसूझे और अनबूझे - 26 जनवरी बसंत पंचमी, 21 फरवरी फुलेरा दौज, 22 अप्रैल अक्षय तृतीया, 27 जून भड़री नौवीं, 23 नवंबर देवठान एकादशी

ऐसा माना जाता है कि अशुभ मुहूर्त में किए गए विवाह का नव दंपत्ती पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए शादी-विवाह शुभ मुहूर्त में ही किया जाना जरूरी है। प्रत्येक वर्ष में कुल पांच स्वयं सिद्ध मुहूर्त होते हैं। इनमें फुलेरा दौज, देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी, विजया दशमी और अक्षय तृतीया शामिल है। इन पांच दिनों में मुहूर्त न होते हुए भी शुभ कार्य व विवाह आदि किए जा सकते हैं। यह दिवस अपने आप में ही सिद्ध मुहूर्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed