फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   57 Durga-Gauri born in women hospital in 60 hours

महिला अस्पताल में 60 घंटे में जन्मीं 57 दुर्गा-गौरी

Mon, 26 Oct 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
57 Durga-Gauri born in women hospital in 60 hours
पिछले 60 घंटे में मोहन लाल गौतम महिला अस्पताल में 57 दुर्गा-गौरी (बच्चियों) ने जन्म लिया। नवरात्र खासकर अष्टमी, नवमी एवं विजय दशमी के शुभ अवसर पर बच्चियों के जन्म से परिजन खुशी से झूम रहे हैं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की अधीक्षक डॉ. रेनू शर्मा ने बताया कि 23 अक्तूबर को अस्पताल में 16 बच्चियों (रात 12 से रात 12 बजे तक) का जन्म हुआ। 24 अक्तूबर को 18 और और 25 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे तक 7 बच्चियों का जन्म हुआ है। वैसे कुल जन्में बच्चों की संख्या 87 है। सीएमएस डॉ. रेनू कहती हैं कि अब लड़की के जन्म पर माता-पिता रोते नहीं बल्कि खुशी मनाते हैं। यह लिंगभेद के खिलाफ बहुत बड़ा बदलाव है। बेटे की तरह बेटियों के जन्म पर भी लोग खुशी मनाते हैं। मिठाई बांटते हैं। डॉ. रेनू कहती हैं कि अब लोगों को अहसास हो रहा है कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। जरूरत बेटियों को पढ़ा लिखा कर काबिल बनाने की है।
विज्ञापन

नवरात्र में कोविड अस्पताल में एक बच्चे का जन्म
अलीगढ़। नवरात्र में पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय (कोविड-19 अस्पताल) में देवियों का जन्म नहीं हुआ। 20 अक्तूबर को एक बच्चे का जन्म जरूर हुआ है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से संक्रमित महिला मरीजों को पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया जाता है। महामारी फैलने के बाद संक्रमित महिलाओं के प्रसव का इंतजाम इसी अस्पताल में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed