{"_id":"612e7c8a8ebc3e7a1b2546cc","slug":"53-drivers-license-suspended-for-driving-against-rules-city-office-news-ali2720146162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर 53 चालकों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर 53 चालकों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर 53 चालकों के लाइसेंस परिवहन विभाग ने तीन महीने के लिए निलंबित कर दिए हैं। आरटीओ केडी सिंह गौर ने जिले के वाहन चालकों से यातायात नियमों के अनुरूप वाहन चलाने की अपील की है।
शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
ऐसे में लालबत्ती जंप करने वाले, ओवर स्पीडिंग, शराब के नशे में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, माल वाहनों की ओवरलोडिंग और माल वाहनों में सवारियां ढोने के मामले में चालान किए जाते हैं। अगस्त में नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले 53 चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। आरटीओ केडी सिंह गौर ने बताया कि जो भी व्यक्ति नियम विरुद्ध वाहन चलाते हुए पाया जाएगा, उसके लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाएगा।