{"_id":"5c69c5f4bdec224bc54aaadd","slug":"51550435828-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी उत्पादन में जिला जेल को मिले चार अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी उत्पादन में जिला जेल को मिले चार अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
लखनऊ में आयोजित हुई राज्य स्तरीय फल-शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में अलीगढ़ जिला जेल ने परचम लहराया है। जिला जेल को विभिन्न सब्जियों के उत्पादन में चार श्रेणियों में चार अवार्ड मिले हैं। इससे जिला जेल के बंदियों सहित अधिकारियों में खुशी की लहर है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि रविवार को लखनऊ के राजभवन में प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था। इसमें जिला कारागार ने भी भाग लिया था। इसमें जिला कारागार को अरवी उत्पादन के लिए द्वितीय, जिमिकंद, काशीफल, और बंद गोभी के लिए तृतीय पुरस्कार मिला है। पुरस्कार में राज्यपाल रामनाईक ने शील्ड प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि कारागार परिसर में कृषि के लिए लगभग दो एकड़ भूमि है। इस पर बंदियों द्वारा सब्जी का उत्पादन किया जाता है। जो सब्जी उगाई जाती है। उसका बंदियों के भोजन में इस्तेमाल किया जाता है। यहां पैदा होने वाली सब्जी की अच्छी वैराइटी को देख राज्य स्तरीय अधिकारियों ने खुशी जाहिर की थी।
विज्ञापन
फसल की गुणवत्ता के आधार इन्हें अवार्ड के लिए चयनित किया गया। यह अवार्ड बंदियों और जेल कर्मियों की मेहनत का फल है। अगले वर्ष प्रदर्शनी में शामिल हो प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने को प्रयास किए जाएंगे।