फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दीपावली से पहले शहर को चमाचम करने की कवायद

दीपावली से पहले शहर को चमाचम करने की कवायद

Fri, 02 Nov 2018 02:44 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
दीपावली से पहले शहर को चमाचम करने की कवायद
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दीपावली पर नगर आयुक्त ने शहर में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दीपावली पर मंदिर, मुख्य बाजार, चौराहों को चमाचम करने के निर्देश दिए हैं। धनतेरस, छोटी दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। दायित्वों में लापरवाही पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने गुरुवार को सुबह छह बजे शहर के अचल ताल, वार्ष्णेय मंदिर, मसूदाबाद देवी मंदिर, गांधी पार्क बस स्टैंड, जीटी रोड मसूदाबाद, गूलर रोड, देहलीगेट, कनवरीगंज, खटीकान चौराहा, खैर रोड, खैर बाईपास, मैलरोज बाईपास, प्रतिभा कालोनी, बन्नादेवी, रेलवे रोड, आगरा रोड आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से दीपावली पर बेहतर सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए संवाद किया। सफाई कर्मचारियों की उपस्थित चेक की और अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को भविष्य के लिए चेतावनी भी हाजिरी रजिस्ट्रर में अंकित की। निरीक्षण के दौरान खटीकान चौराहे पर अवैध डेरी संचालक द्वारा गोबर नाली में बहाने पर चालान करने व डेरी संचालकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। धनतेरस, छोटी दीपावली व बड़ी दीपावली, गोवर्धन तथा दूज को ध्यान में रखते हुए जोन वाइज दायित्व सौंपे गए हैं। धनतेरस से लगातार कंट्रोल रूम एक्टिव रहेगा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त लेबर, जेसीबी मशीन, कैटल क्रैचर वाहन, लेबर, मैकेनिकल लोडर आदि को लगाया गया।
विज्ञापन



त्योहार से पहले शहर में गंदगी के ढेर लगे
अलीगढ़। बजरंग सेवाश्रम संस्था ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर गांधी नगर में गंदगी और छर्रा अड्डा पुल के पास लगे गंदगी के ढेर पर मुद्दा उठाया है। ज्ञापन में कहा है कि गांधी नगर में एक हनुमान मंदिर है। यहां पर प्रतिदिन सुबह सुंदर कांड का पाठ किया जाता है, लेकिन यहीं पर मंदिर और बगीची के पास ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहीं पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन के पास एक सांड़ कटा हुआ पड़ा है। अब उसमें से बहुत दुर्गंध आ रही है। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद को दी गई, लेकिन उन्होंने किसी भी कर्मचारी के नहीं होने की बात कहते हुए असमर्थता व्यक्त की। ज्ञापन देने वालों में व्यापारी नेता हेमंत गुप्ता, मुरारी लाल गुप्ता, भुवनेश वार्ष्णेय, मनोज, निखिल वार्ष्णेय, उदित वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। इसी तरह रामघाट रोड पर कई स्थानों पर कूड़े के ढेर हैं। स्वर्ण जयंती नगर, शिवपुरी, सराय लबरिया, अशोक नगर गंदा नाला, गूलर रोड, देहली गेट, दुबे के पड़वा आदि पर भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed