फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आईपीएस अब्दुल हामिद एएमयू के रजिस्ट्रार बने-Cordination

आईपीएस अब्दुल हामिद एएमयू के रजिस्ट्रार बने-Cordination

Sun, 12 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आईपीएस अब्दुल हामिद एएमयू के रजिस्ट्रार बने-Cordination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


2006 बैच के आईपीएस अब्दुल हामिद को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू)का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। वह मंगलवार को ज्वाइन करेंगे। वे वर्ष 2013 में वह अलीगढ़ में 38 वीं वाहिनी में कमाडेंट रह चुके हैं। अभी वह लखनऊ में टेक्निकल सर्विसेज में एसपी के पद पर तैनात हैं। मोबाइल पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि वह एएमयू को और बेहतरी की राह पर ले जाने का प्रयास करेंगे।

एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए अब्दुल हामिद को नियुक्त किया है। यूपी कैडर के आईपीएस अब्दुल हामिद यहां डेपुटेशन पर आ रहे हैं। वर्तमान समय में वह लखनऊ में टेक्निकल सर्विसेज में एसपी हैं।
विज्ञापन


अब्दुल हामिद ने बताया कि वह मंगलवार को ज्वाइन करेंगे। सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। सभी के सहयोग से बेहतर तरीके से अंजाम देने की कोशिश करूंगा। उन्होंने 1999 में लखनऊ से बैचलर ऑफ बिजनेस साइंस एवं आईएसएम धनबाद से एमबीए की डिग्री हासिल की है। 2007 में आगरा में एएसपी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह झांसी के एसएसपी एवं हमीरपुर, शामली, बाराबंकी, औरैया के एसपी के अतिरिक्त एसपी क्राइम लखनऊ एवं एसपी रेलवे बरेली भी रह चुके हैं। अब्दुल हामिद ऐसे समय में आ रहे हैं जब एएमयू अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग को आरक्षण न देने के मामले में चर्चा में है। इसके साथ ही एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed