{"_id":"5ae4e05b4f1c1ba0098b6f52","slug":"51524949083-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रविवार को यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का रिजल्ट आएगा। यहां भी 1.88 लाख परीक्षार्थियों ने हाईस्कू ल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि सख्ती के चलते 65 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियोें ने परीक्षा छोड़ दी थी। हालांकि नकल पर की गई सख्ती के चलते इस बार नकल माफिया ने कॉपी बदलकर लगाने का खेल खेला था।
ऐसे में रविवार को आने वाला रिजल्ट यह भी बताएगा कि इस बार शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के जिले में नकल माफिया पर प्रशासन कितना अंकुश लगा पाया। वैसे यह माना जा रहा है कि पिछले वर्षों की अपेक्षा कम प्रतिशत परीक्षार्थी इस बार उत्तीर्ण होंगे।
रविवार को यूपी बोर्ड का परीक्षाफल परिषद द्वारा घोषित किया जाएगा। इस जिले में पिछले शैक्षिक सत्र में 1.88 लाख छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिले में 240 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान जमकर छापेमारी भी हुई थी। कई स्थानों पर सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। कई जगह नई कॉपियों के बीच पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं को लगाने का खेल भी पकड़ा गया था। अतरौली के गांव तेवथू में तो 58 लोगों को इसी तरह कॉपियां लिखते हुए पकड़ा गया था।
फर्जी परीक्षार्थी भी काफी संख्या में पकड़े गए थे। इसका नतीजा यह भी सामने आया था कि 65 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। अब रविवार कोे रिजल्ट आएगा तो परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
परीक्षार्थी ईश्वर से यह प्रार्थना कर रहे हैं कि किसी भी तरह वह इस बार पास होे जाएं। हालांकि सभी यह मान रहे हैं कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार कम परीक्षार्थी पास होंगे। पिछले साल इंटरमीडिएट में हाईस्कूल का रिजल्ट 88 फीसदी तो इंटरमीडिएट का रिजल्ट 79 फीसदी रहा था।
आप अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।