{"_id":"5ae0e91a4f1c1b390a8b69b5","slug":"51524689178-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के तल्\nख तेवरों से 6 हजार आवेदन निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के तल् ख तेवरों से 6 हजार आवेदन निस्तारित
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
अलीगढ़ सुशासन पोर्टल पर आए आवेदन की लगातार बढ़ती संख्या को देख डीएम तल्ख हो गए हैं। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अफसरों ने करीब 6 हजार आवेदनों का निस्तारण कर दिया। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के मामले में शिथिलता दिखाने वाले पांच अधिशासी अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
लोकवाणी, जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से पब्लिक ने विभिन्न पेंशनों और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन किए थे। लेकिन कुछ अफ सरों ने इनके निस्तारण में रुचि नहीं दिखाई। जिसके चलते इनकी संख्या में लगातार वृद्धि होती गई। एक माह से अधिक समय के करीब 14 हजार आवेदन लंबित पडे़ थे।
तीन दिन पहले डीएम ने इसकी समीक्षा की और सख्ती करते हुए बीडीओ के वेतन रोकने के निर्देश दे दिए। वेतन रोके जाने की जानकारी मिलते ही अफसरों की सुस्ती दूर हो गई। उन्होंने 6 हजार आवेदनों का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन
उधर लंबित पडे़ जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले में एडीएम ने अधिशासी अभियंता जट्टारी, जलाली, छर्रा, खैर और इगलास से स्पष्टीकरण मांगा है। एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा ने बताया कि विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र समय से जारी कराने के लिए जिलाधिकारी सख्त हैं। उनके निर्देश पर ही अधिशासी अभियंताओं को नोटिस दिए गए हैं।