फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नौरंगाबाद को मिल जाएगी जलभराव से राहत

नौरंगाबाद को मिल जाएगी जलभराव से राहत

Thu, 26 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
नौरंगाबाद को मिल जाएगी जलभराव से राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
विज्ञापन


नौरंगाबाद इलाके को अब जलभराव से राहत मिल जाएगी। यहां पर एक बड़े नाले का निर्माण हो रहा है जो पूरा हो जान के बाद यहां पर बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या का हमेशा के लिए निदान हो जाएगा।

इसके अलावा रावणटीला और सुरेंद्र नगर में भी आने वाले दिनों में हाईप्रेशर पानी की आपूर्ति हो सकेगी। यहां पर पुरानी पानी की टंकी को ध्वस्त करा कर नई पानी की टंकी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बुधवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने इस इलाके में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति को परखा।
विज्ञापन


नौरंगाबाद क्षेत्र में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा उत्तर प्रदेश जल निगम निर्माण खंड के सहयोग से लगभग 1.91 करोड़ रुपये की लागत से नाले का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। साथ ही सुरेंद्र नगर रावण टीला पुरानी पानी की टंकी को ध्वस्त करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार दोपहर में नौरंगाबाद नाले के निर्माण कार्य को देखा और निर्देश दिये कि नाले का निर्माण निर्धारित समय सीमा जुलाई से पहले ही पूरा कर लिया जाए। जिससे बारिश के समय में इस इलाके में जलभराव की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाए।

इसके अलावा निर्माण की गुणवत्ता और सफाई के पूरे मानकों का भी ध्यान रखा जाए। इसके बाद नगर आयुक्त सुरेंद्र नगर पानी की टंकी पर पहुंचे। यहां पर पाया कि टंकी का ऊपरी भाग पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।

इस काम को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम विनिश कुमार, सहायक अभियंता आरएस वर्मा, अवर अभियंता तरुण कुमार, अहसन रब आदि साथ थे।


- नाले के निर्माण से नौरंगाबाद व आसपास के क्षेत्रों में जल भराव की समस्या का निदान होगा। 28 मार्च सं इस नाले के निर्माण का कार्य शुरू है जो तीव्र गति से चल रहा है। दूसरी ओर सुरेंद्र नगर पानी की टंकी के ध्वस्त होने के बाद जल निगम द्वारा नई पानी की टंकी बनाई जा रही है। इससे सुरेंद्र नगर व रावण टीला में हाई प्रेशर पेयजल आपूर्ति आगामी दिनों में मिल सकेगी।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed