{"_id":"5ab16b8f4f1c1b690e8b59fe","slug":"51521576847-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का निर्णय
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय की अध्यक्षता में जापान हाउस स्थित कार्यालय में सेक्टर संयोजक, प्रभारी एवं सेक्टर प्रवासियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल नई मिसाल की तरह है। बसपा एवं सपा के पिछले 15 सालों के कार्यकाल को याद करें। इन लोगों ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया था।
न कानून का राज था और न ही बिजली थी। प्रदेश में यूरिया से लेकर गैस सिलेंडरों तक के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। नकल माफिया व भू माफिया का बोलबाला था। व्यापारी लूट पिट रहा था।
विज्ञापन
उद्योगपति बाहर पलायन कर रहे थे। महिलाओं का कोई सम्मान नहीं था। हर सरकारी भर्ती में एक जाति विशेष को तवज्जो दी जाती थी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूनम बजाज, ई. राजीव शर्मा, रामेंद्र शर्मा, रनवीर सिंह, सरदार बीएस टुटेजा, राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।