{"_id":"5ab16b8d4f1c1bae758b692c","slug":"51521576845-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
निकाय से चुने जाने वाले जिला योजना समिति के आठ सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय में 21 उम्मीदवारों ने इसके लिए नामांकन किया है।
जिला योजना समिति में पंचायत के 20 और निकाय के कुल आठ सदस्य होते हैं। पंचायतों से चुने जाने वाले 20 सदस्यों का चुनाव वर्ष 2015-16 में हो चुका है। हाल ही में हुए निकाय चुनाव के बाद नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम से कुल आठ सदस्यों के चुनाव होंगे, जो चुन कर जिला योजना समिति के सदस्य बनेंगे।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन आरएन शर्मा और सह चुनाव अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि इसके लिए 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इन सभी के नामांकन जांच में सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
24 मार्च को अपर जिलाधिकारी कार्यालय में नाम वापसी होगी। इसके बाद अगर आवश्यकता हुई तो 28 मार्च को चुनाव होगा। ये चुनाव मतपत्रों के जरिये होगा। जिसमें चुनाव चिन्ह की जगह उम्मीदवारों के नाम होंगे।
इसमें नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के चुने गए सदस्य, सभासद और पार्षद मिला कर लगभग 224 वोटर वोट डालेंगे। 28 मार्च को ही इसका नतीजा सामने आ जाएगा।