फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... कैसे बनें शूटर, जब संसाधन ही नहीं

अलीगढ़... कैसे बनें शूटर, जब संसाधन ही नहीं

Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... कैसे बनें शूटर, जब संसाधन ही नहीं
बोगस रायफलों से कैसे लगे निशाना
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

यहां उत्तर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ छेरत शूटिंग रेंज है। रेंज में वर्ल्ड क्लास ट्रैप, डबल ट्रैप एवं स्कीट मशीनें हैं। परंतु नहीं है तो शूटिंग के लिए सबसे ज्यादा जरूरी अत्याधुनिक राइफलें। जो हैं वो वर्षों पुरानी प्वाइंट 22 की कंडम राइफलें। कारतूस भी खिलाड़ियों को अपने खर्चे पर लाने पड़ते हैं। वह भी तब, जब यहां से एक ओलंपियन पिस्टल शूटर अनुराज सिंह और राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज शूटर अरीबा खान हैं। वहीं 15-20 अन्य शूटर भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। लेकिन सुविधाओं का यह अभाव भविष्य के खिलाड़ियों की राह में रोड़ा बना हुआ है।

एसोसिएशन जल्द देगा प्रपोजल
डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के महासचिव मनोज शर्मा ने स्वीकार किया कि रेंज में मौजूद प्वाइंट 22 की छह राइफलें कंडम हो चुकी हैं। कारतूसों की भी व्यवस्था नहीं है। नई राइफलों व कारतूसों के लिए जल्द ही एसोसिएशन इस मामले में प्रशासन को प्रस्ताव देगा। बताते चलें कि यदि खेल के लिए राइफल खरीदी जाती हैं तो इन पर आयात शुल्क नहीं लगता। इस वजह से अत्याधुनिक राइफल करीब दो-दो लाख की पड़ेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एसोसिएशन कम से कम छह राइफलें खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों के पास तो अपनी राइफलें हैं। लेकिन भविष्य के खिलाड़ियों के लिए तो रेंज में सरकारी राइफलें होना जरूरी है।
विज्ञापन


सितंबर में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता से आई थी चर्चा में
सितंबर माह में छेरत शूटिंग रेंज में संपन्न हुई यूपी स्टेट चैंपियनशिप में यह रेंज चर्चा में आई थी। यहां आई टीमों ने रेंज में मौजूद सुविधाओं को मुक्त कंठ से सराहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में चमक बिखेर रहे खिलाड़ी
स्थानीय खिलाड़ी अनुराज सिंह ने वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक में देश की शूटिंग टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने पिस्टल शूटिंग में लंदन ओलंपिक के अलावा वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमन वेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया है। यूपी स्टेट चैंपियनशिप में वर्ष 2013 एवं वर्ष 2014 में तीन-तीन गोल्ड जीतने वाली राइफल शूटर अरीबा खान ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के साथ वर्ष 2017 में फिनलेंड में हुई इंटरनेशनल जूनियर शॉट गन कप में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीता था। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई अन्य उपलब्धियां भी इनके नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed