{"_id":"5a15dddc4f1c1b78548bea38","slug":"51511382492-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के सामने पति को ट्रेन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के सामने पति को ट्रेन ने कुचला
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के सामने महिला को ट्रेन ने कुचला
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ शादी में शामिल होने के लिए नजीबाबाद जा रही थी।
छर्रा के मोहल्ला पठानान निवासी भीम सिंह के परिचित नजीबाबाद (बिजनौर) में रहते हैं। उनके यहां बुधवार की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए भीम सिंह अपनी पत्नी लक्ष्मी (57) के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। दंपति प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी लक्ष्मी ने पति से टायलेट जाने को कहा और रेलवे ट्रैक नंबर चार को पार करने के लिए प्लेटफार्म से नीचे उतरने लगी। यकायक पैर फिसलने से महिला रेलवे ट्रैक पर ही गिर पड़ी तभी बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आंखों के सामने पत्नी की मौत होते देख भीम सिंह चीख उठा।
चीख सुनकर अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में गांव से भी परिजन आ गए। पोस्टमार्टम के बाद लक्ष्मी के शव को परिजन अपने साथ ले गए।