फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में क्यूआरटी पर फेंके ईंट पत् थर, कई युवक दबोचे

अलीगढ़ में क्यूआरटी पर फेंके ईंट पत् थर, कई युवक दबोचे

Sun, 22 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में क्यूआरटी पर फेंके ईंट पत्
थर, कई युवक दबोचे
क्यूआरटी पर फेंके ईंट-पत्थर, कई युवक दबोचे
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के सासनी गेट इलाके के सराय भूखी में छोटी दीपावली की रात हुए झगड़े व फायरिंग की घटना के बाद गोवर्धन पूजा की रात फिर शराबियों ने हरकत कर दी। यहां अब शराबियों ने आधी रात को इलाके में एहतियातन तैनात पुलिस क्यूआरटी पर ईंट-पत्थर फेंक दिए।

हालांकि क्यूआरटी ने रात को ही सासनी गेट पुलिस को अवगत कराया। उस समय तो शराबी गायब हो गए। मगर पुलिस ने सुबह आधा दर्जन युवक शक के आधार पर दबोच लिए। जिन्हें बाद में यह साबित होने पर छोड़ दिया गया कि वह रात में पत्थर फेंकने वालों में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन


बता दें कि छोटी दीपावली की रात हुई फायरिंग की घटना के बाद तनाव के मद्देनजर वहां क्यूआरटी तैनात कर रखी है। गोवर्धन पूजा की रात करीब 12 बजे किसी ने क्यूआरटी कर्मियों पर ही ईंट पत्थर फेंक दिए। उन्होंने जब लोगों को धमकाया और खबर देकर सासनी गेट पुलिस बुला ली तो मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह पुलिस ने कुछ युवकों को दबोच लिया। फिर जांच में साफ हुआ कि यह युवक या तो सोये हुए थे या बस्ती में ही नहीं थे। तब उन्हें छोड़ा गया। अब इंस्पेक्टर ने चेतावनी दी कि अगर आगे ऐसी गलती हुई तो किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed