{"_id":"593c5f244f1c1be1478b468e","slug":"51497128740-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली मेधावियों के महिमा मंडन से बचें सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली मेधावियों के महिमा मंडन से बचें सीएम
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली मेधावियों के महिमा मंडन से बचें सीएम
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं के टॉपर्स को नकद धनराशि देकर उन्हें सम्मानित किए जाने का विरोध किया है।
डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उनकी सदाशयता व निर्णय अधिकांश नकली मेधावी लाभान्वित होंगे, जिससे प्रदेश में नकल को बढ़ावा ही मिलेगा।
जनपद अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के जनपदों की स्थिति का ईमानदारी से आंकलन करें, तो बिल्कुल स्पष्ट हो जाएगा कि टॉपर्स उन स्ववित्त पोषित हाईस्कूल व इंटर कॉलेज के हैं, जो ग्रामीण अंचल व कस्बों में स्थित हैं, जहां बिल्कुल पढ़ाई नहीं होती।
उन्होंने कहा कि नगर व महानगरों के विद्यालयों में जहां पूरे साल पढ़ाई होती है और विद्यार्थी परिश्रम करते हैं, वे नकल के घृणित हथकंडों को न अपनाने के कारण नकलचियों अर्थात नकली मेधावियों के सामने टॉपर्स लिस्ट में स्थान नहीं बना पा रहे।