फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   500 hectares of mustard seed waste from rain and hailstorm

बारिश-ओलावृष्टि से 500 हेक्टेयर सरसों की फसल बर्बाद

Sat, 09 Feb 2019 01:24 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 09 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
500 hectares of mustard seed waste from rain and hailstorm
इगलास क्षेत्र के गहलऊ में ओलावृष्टि से खराब हुई सरसों की फसल। - फोटो : Amar Ujala
जनपद में गुरुवार की शाम को तेज हवाओं के संग आई बारिश और बाद में हुई ओलावृष्टि से आलू और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। लगभग आधा घंटे तक हुई ओलावृष्टि ने जनपद में 500 हेक्टेयर सरसों की फसल को बर्बाद कर दिया। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। इधर, आलू की फसल को भी भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से आलू की फसल में काले-पीले धब्बे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन



बता दें कि शाम को करीब 5:30 बजे आसमान में छाए काले बादलों से अचानक बूंदाबांदी होने लगी। इसके थोड़ी देर बाद ओले पड़ गए। कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार बारिश और ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसना हुआ है। पकी हुई सरसों की फसल की फली खिलाकर बारिश और ओलों से नीचे गिरा गई। इसके साथ ही आलू की फसल पर भी काले धब्बे आ जाएंगे। आलू की फसल के सड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि गेहूं की फसल की बाली नहीं आने के कारण बारिश-ओलावृष्टि लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन



उप कृषि निदेशक अनिल कुमार के अनुसार जनपद के सभी ब्लाकों से नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट मंगवाई गई है। फिलहाल लगभग 500 हेक्टेयर सरसों की फसल को नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। रिपोर्ट के पूर्ण आंकलन के बाद सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सायं तेज आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि से इगलास एवं गोंडा क्षेत्र में कई स्थानों पर दीवार गिरने समेत अन्य नुकसान का आंकलन शुरू हो गया है। बताया जाता है कि गोंडा क्षेत्र में दर्जनभर मकानों की दीवारें गिरी हैं तो इगलास क्षेत्र में भी आधा दर्जन मकानों की दीवारें गिरने अथवा दीवारों में दरारें आई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व उदय सिंह ने बताया कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। दीवारें गिरने एवं अन्य नुकसानों का आंकलन किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो सकेगा कि मुआवजा दिया जाय अथवा नहीं। यदि नुकसान मुआवजे योग्य हुआ तो पीड़ित के खाते में नियमानुसार क्षतिपूर्ति का पैसा डलवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed