फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   50 percent of Waqf properties registered in Aligarh

Aligarh: आखिरी दिन तक 50 फीसदी वक्फ संपत्तियां ही हुईं दर्ज, अल्पसंख्यक विभाग ने बताईं 1768 संपत्तियां

Sat, 06 Dec 2025 05:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 05:31 PM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के सर्वे के अनुसार, जिले में 4220 वक्फ संपत्तियां हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, जिले में केवल 1768 वक्फ संपत्तियां ही दर्ज हैं।

विज्ञापन
50 percent of Waqf properties registered in Aligarh
वक्फ संपत्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण का काम धीमी गति से चल रहा है। 'उम्मीद' पोर्टल पर इन संपत्तियों को दर्ज करने की समय सीमा 5 दिसंबर को समाप्त हो गई। देर रात तक 1768 संपत्तियों में से केवल 50 फीसदी का ही पंजीकरण हो सका है। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मुतवल्ली (व्यवस्थापक) देर रात तक पोर्टल पर संपत्तियों को दर्ज कराने में जुटे रहे।

विज्ञापन


जिले में वक्फ संपत्तियों के आधिकारिक आंकड़ों में बड़ा अंतर है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के सर्वे के अनुसार, जिले में 4220 वक्फ संपत्तियां हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, जिले में केवल 1768 वक्फ संपत्तियां ही दर्ज हैं। इसके अलावा यह भी पाया गया है कि 1200 से अधिक संपत्तियां जो वास्तव में सरकारी होनी चाहिए (जैसे कब्रिस्तान, श्मशान और बंजर भूमि), उन्हें भी वक्फ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए तारीख बढ़ाए जाने की कोई सूचना नहीं है। 50 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। आगे के लिए जैसा निर्देश होगा, वह किया जाएगा।-निधि गोस्वामी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी संपत्तियां जो वक्फ रिकॉर्ड में दर्ज हैं
तहसील- संपत्तियों की संख्या- क्षेत्रफल

अतरौली- 603- 84.9280 हेक्टेयर
कोल- 245- 51.7666 हेक्टेयर
इगलास- 153- 18.5130 हेक्टेयर
खैर- 128- 21.4481 हेक्टेयर
गभाना- 87-19.8382 हेक्टेयर
कुल- 1216- 196.4939 हेक्टेयर

किस तहसील में कितनी संपत्ति
तहसील - सुन्नी- शिया

अतरौली- 674- 13
कोल- 550- 82
खैर- 189-01
गभाना- 98-01
इगलास- 160-00
कुल - 1768

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed