फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   50 bigha wheat crop submerged due to cutting of minor

Aligarh News: माइनर की पटरी कटने से 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

Wed, 13 Dec 2023 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
50 bigha wheat crop submerged due to cutting of minor
 पिसावा में बड़ौदा माइनर की पटरी कटने से खेतों में घुसता पानी। संवाद - फोटो : Samvad
कस्बा में बड़ौदा माइनर की पटरी अचानक कट जाने से दर्जनों किसानों की 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से पटरी को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन




सोमवार की रात न जाने किस समय अचानक माइनर की पटरी कट जाने से किसान संजय सिंह, राजू कुमार, प्रमोद कुमार, कलुआ सिंह, डालचंद, हुकुमचंद, शिव सिंह, रमेश कुमार, यादराम सिंह, महेश कुमार, जानकी प्रसाद, हरिश्चंद्र, ओमप्रकाश, हरपाल सिंह आदि की गेहूं की फसल डूब गई। सुबह जब किसान अपने खेतों की तरफ गए, तो फसलों को जलमग्न देख पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में किसानों ने एक दूसरे को बुलाकर माइनर की पटरी को सही करने का प्रयास किया।
विज्ञापन




पटरी की ढाय खिसकने से किसान संजय सिंह व जानकी प्रसाद पानी में गिर गए और उन्हें काफी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों किसानों को बचाया। किसानों ने सिंचाई विभाग के जेई रवि कुमार व सींचपाल निरोत्तम लाल को घटना की जानकारी दी तो जेई जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। कटान को रोकने का कार्य शुरू कर दिया गया। किसानों ने बताया कि माइनर की सफाई न होने के चलते पानी का तनाव बढ़ने से पटरी कटी है। पटरी सही होने तक किसानों की करीब 50 बीघा फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो गई है। किसानों ने मुआवजे की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed