फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   50-50 rupees paid to cover a short distance

अलीगढ़ : थोड़ी-थोड़ी दूरी तय करने के लिए चुकाए 50-50 रुपये

Mon, 28 Feb 2022 11:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
50-50 rupees paid to cover a short distance
महाशिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन ने शहर के अंदर भारी वाहनों और रोडवेज बसों को प्रतिबंधित रखा था, जिसका फायदा सोमवार को टेंपो व ई-रिक्शा चालकों ने उठाया। थोड़ी-थोड़ी दूरी का सफर तय करने के लिए लोगों ने 50-50 रुपये तक चुकाए। जबकि वाहन न मिलने पर लोगों ने पैदल ही सफर किया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर कांवड़ लाने के लिए सुबह से ही शहरवासी गंगाघाट के लिए रवाना होने लगे। सुबह 11 बजे तक तो वाहनों की किल्लत हो गई। शहर के अंदर भारी वाहन व रोडवेज बसें प्रतिबंधित हैं। इस वजह से सिर्फ टेंपो और ई-रिक्शा चलने दिए गए। थके हारे कांवड़िए हो या किसी काम से शहर में घूम रहे लोगों को टेंपो और ई-रिक्शा नहीं मिले, क्योंकि कई टेंपो तो गंगाघाट के लिए बुक होकर जा चुके थे। दो-एक टेंपो शहर में चल रहे हैं। वाहन न होने की स्थिति में ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला। सासनीगेट से मदारगेट तक के लिए लोगों ने 50-50 रुपये चुकाए। थोड़ी दूरी का सफर 100 से 200 रुपये में तय कराया गया। शहर के अंदर काम करने वाले जो लोग अन्य जनपद या गांव से आते हैं। उन्हें पहुंचने में भी घंटों का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed