फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   5 names decided in EC meeting for the post of AMU Vice Chancellor

AMU: कुलपति पद के लिए ईसी की बैठक में पांच नाम तय, इनमें से बनेगा कोई एएमयू का नया वीसी

Mon, 30 Oct 2023 07:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 07:26 PM IST
सार

एएमयू के एसएस हॉल में कार्यकारी परिषद की बैठक हुई। बैठक में 20 सदस्यों ने पांच नाम फाइनल कर दिये हैं। ये पांच नाम छह नवंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में रखे जाएंगे। बोर्ड मीटिंग में इनमें से तीन नामों को राष्ट्रपति के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति उनमें से एक नाम पर मुहर लगाएंगी।

विज्ञापन
5 names decided in EC meeting for the post of AMU Vice Chancellor
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कार्यकारी परिषद की बैठक हुई, जिसमें कुलपति पद के लिए पांच नाम तय कर लिये गये हैं। इन्हीं पांच नामों को बोर्ड मीटिंग में रखा जाएगा, जिसमें से तीन नाम राष्ट्रपति के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


एएमयू के एसएस हॉल में कार्यकारी परिषद की बैठक हुई। बैठक में 20 सदस्यों ने पांच नाम फाइनल कर दिये हैं। ये पांच नाम 6 नवंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में रखे जाएंगे। बोर्ड मीटिंग में इनमें से तीन नामों को राष्ट्रपति के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति उनमें से एक नाम पर मुहर लगाएंगी, जो एएमयू का नया कुलपति होगा।
विज्ञापन


वीसी पैनल में तय हुए ये पांच नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नाम ये हैं
  • हृदय रोग विशेषज्ञ व जेएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन प्रो. एमयू रब्बानी 
  • राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले कुलपति फुरकान कमर 
  • चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. फैजान मुस्तफा 
  • कलस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू-कश्मीर के कुलपति प्रो. कयूम हसन 
  • वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. नईमा खातून 

ये नाम हुए दौड़ से बाहर
  • कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर के प्रो. केएम बहारुल इस्लाम
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली के विधि विभाग की वरिष्ठ शिक्षिका प्रो. नुजहत परवीन
  • प्रो. रिजवान अहमद
  • प्रो. सूफियान इस्लाही 
  • प्रो. कमरुल हसन असांरी
  • इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ के कुलपति प्रो. जावेद मसर्रत
  • प्रो. नफीस अहमद खान
  • डीयू की प्रो. इल्तिजा करीम
  • आईआईटी गुवाहाटी के प्रो. अबु तालिब
  • प्रो. मुजफ्फर असादी जेएनयू
  • प्रो. नियाज अहमद हैदराबाद
  • प्रो. फैज अहमद खान आईआईटी हैदराबाद
  • प्रो. नजमूद दोजा जामिया मिल्लिया
  • प्रो. शाह आलम खान एम्स दिल्ली
  • प्रो. बाकिर मजहरी आईआईटी कानपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed