फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   46 people got corona positive, 107 get well

46 संक्रमित, 107 लोगों ने किया कोरोना को पराजित

Thu, 01 Oct 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
46 people got corona positive, 107 get well
राहत की बात यह है कि 46 लोग संक्रमित हुए हैं और 107 लोग कोरोना वायरस की पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या में गिरावट से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी राहत महसूस कर रहे है। जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 8380 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7218 तक पहुंच गई है। वर्तमान में 1124 लोग सक्रिय है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में बुधवार को 46 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को 3500 नमूने लिए गए थे। संक्रमितों में तिवारियान विजयगढ़ के 2, भोजपुर अतरौली के 3, डोरला निरपल के और दीनदयाल अस्पताल के डॉक्टर सहित तीन लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर आइसोलेट किया जाएगा। संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर कोरोना को हराना है। मास्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed