फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   43rd Junior National Kho-Kho Competition in Aligarh

43वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो: बालिका में दिल्ली और बालक वर्ग में यूपी, पंजाब ने की जीत से शुरुआत

Tue, 26 Nov 2024 12:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 12:32 PM IST
सार

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न माध्यमों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। खेल के जरिये भी देश की प्रगति में योगदान दिया जा सकता है।

विज्ञापन
43rd Junior National Kho-Kho Competition in Aligarh
खो-खो खेलती पांडुचेरी और तमिलनाडू की टीम की खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से 43वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू हो गई। बालिका वर्ग में दिल्ली और बालक वर्ग में यूपी और पंजाब ने जीत से शुरुआत की है। प्रतियोगिता का फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन


बालिका वर्ग में गुजरात ने हिमाचल प्रदेश को 62-8, तमिलनाडु ने पुडुचेरी को 28-4, राजस्थान ने आंध्र प्रदेश को 16-12, ओडिशा ने मध्यप्रदेश को 22-14, दिल्ली ने दादरा नागर हवेली को 62-10 अंकों से हराकर अपने-अपने ग्रुप में अंक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया है। कोल्हापुर और झारखंड के बीच मैच बराबरी पर छूटा। दोनों टीमों को 14-14 अंक मिले। बालक वर्ग में विदर्भ ने महाराष्ट्र को 26-11, पंजाब ने कोल्हापुर को 24-13, कर्नाटक ने उत्तराखंड को 22-20, दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 21-18 व यूपी ने राजस्थान 32-20 अंक से हराकर अपने-अपने ग्रुप में अंक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

स्टेडियम में 43 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप में पांडुचेरी और तमिलनाडू की टीम की खिलाड़ियों के साथ मंत्री संदीप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्य समन्वयक व बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन खो-खो के राज्य समन्वयक उप्र रविकांत मिश्रा ने किया। मौके पर केकेएफआई के संयुक्त सचिव डॉ. चंद्रजीत जाधव, नेल्सन, सीतारमण रेड्डी, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अतिन गुप्ता, सुमित सुराफ, उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा, अर्जुन सिंह फकीरा, सतीश सिंह, शिवानंद नायक आदि मौजूद रहे। 

खेल के जरिये भी दे सकते हैं देश की प्रगति में योगदान : शिक्षा मंत्री संदीप सिंह

स्पोर्ट्स स्टेडियम में 43वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न माध्यमों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। खेल के जरिये भी देश की प्रगति में योगदान दिया जा सकता है।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह
खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (केकेएफआई) के महासचिव एमएस त्यागी ने यूपी पुलिस में खो-खो की सीधी भर्ती के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिए जाने के लिए आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता प्रवीण राज सिंह ने कहा कि पहली बार राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता हो रही है। यह जिले के लिए उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed