{"_id":"5cd09dcfbdec220732262277","slug":"41557175759-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में आज रुला देगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में आज रुला देगी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को शहर सहित जिले के कई स्थानों पर मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे गर्मी का सामना कर रहे लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। शहरी इलाकों में जहां स्मार्ट सिटी योजना के तहत काम होना है। वहीं अन्य स्थानों पर लाइनों के मेंटेनेंस किए जाने की बात कही जा रही है।
नगरीय विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अंतर्गत क्षेत्र के एसडीओ सौरभ मंगला ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किए जाने वाले काम के चलते लाल डिग्गी सब स्टेशन से जुड़े अमिर निशा फीडर, दोदपुर फीडर पर तीन दिन बिजली आपूर्ति दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इसके चलते डिग्गी चौक, मेडिकल रोड, दोदपुर, जकरिया मार्केट से जुडे़े इलाकों में बिजली बाधित रेहगी। इसके अलावा घंटाघर सब स्टेशन से जुड़े सेंटर प्वाइंट फीडर और सुदामा पुरी फीडर पर सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जिसके चलते लेखराज नगर, हरिओम नगर, भारती नगर, श्याम नगर, सेंटर प्वाइंट, समद रोड, घनश्याम पुरी, सुरेंद्र नगर आदि इलाकों में लोगों को असुविधा होगी।
दूसरी ओर अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन गिरीश चंद्र सिंह ने बताया कि सात और आठ मई को मेंटेनेंस के काम के चलते 132 केवी जट्टारी सब स्टेशन से जुड़े 33 केवी टप्पल, 33 केवी फोजूका, 33 केवी पलसेरा और 33 केवी जलालपुर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वह अपने जरूरी काम निपटा लें।