{"_id":"5c61e176bdec2211ac1af304","slug":"41549918582-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के टिकट पर खैर के नेता जी की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के टिकट पर खैर के नेता जी की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में कुछ नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। दोनों ही पार्टी के नेता कुछ भी खुल कर नहीं बोल रहे हैं लेकिन खैर के एक बसपा नेता का नाम सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने पूर्व में भी बसपा का टिकट मांगा था। बसपा से जुड़े ये नेता जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। एनसीआर में उनका रियल एस्टेट का कारोबार है।
बसपा का टिकट जाट समुदाय से होने की बात शुरू होते ही दूसरी सभी पार्टियों का समीकरण गड़बड़ा सकता है। क्योंकि कांग्रेस से चौ. विजेंद्र सिंह खुद जाट समुदाय से हैं और लोकसभा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। ऐसा होने पर भाजपा भी अपनी रणनीति नये सिरे से बना सकती है। बहरहाल, अभी लखनऊ और दिल्ली से इसकी औपचारिक घोषणा का इंतजार हो रहा है।
इस मामले में बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने कहा कि इसकी घोषणा पार्टी आलाकमान के स्तर से ही होगी। वह कुछ नहीं कह सकते हैं।