फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रवेशपत्र पर छपकर नहीं आ रहे हैं परीक्षार्थियों के फोटो

प्रवेशपत्र पर छपकर नहीं आ रहे हैं परीक्षार्थियों के फोटो

Wed, 06 Feb 2019 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्रवेशपत्र पर छपकर नहीं आ रहे हैं परीक्षार्थियों के फोटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र पर फोटो छपकर नहीं आ रहे हैं। इसकी सूचना विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध करायी है। इस संबंध में डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को फोटो प्रमाणित करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही कहा है कि स्थिति से बोर्ड को भी अवगत कराया जाए। जिससे समस्या का निदान हो सके।


बता दें कि कल (गुरुवार) से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली हैं। जब विद्यालयों में परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र बांटे गए तो सामने आया कि कई प्रवेश पत्रों में विद्यार्थियों के फोटो ही नहीं छपे हैं। कई विद्यालयों में तो उपस्थिति पत्रक पर भी विद्यार्थियों के फोटो अंकित न होने का मामला आया है। ऐसे में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी प्रधानाचार्यों को प्रवेश पत्र पर फोटो प्रमाणित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कहा है कि इस स्थिति के बारे में बोर्ड को भी अवगत कराया जा जाएगा। प्रधानाचार्य भी इसकी सूचना देंगे। इसके बाद इन सभी का परीक्षण होगा।
विज्ञापन



इसके बाद यह भी देखा जाएगा कि यह कमी किसकी है। जिससे वांछित डाटा को पूरा किया जा सके। अब तक यह मामला दर्जनभर विद्यालयों में सामने आया है। जिसमें से किसी विद्यालय में एक, किसी में चार, किसी में आठ या किसी में दस से ज्यादा फोटो नहीं छपे हैं। फिलहाल फोटो प्रमाणित से यह बच्चे परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसके बाद जांच के आधार पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed