{"_id":"5c2fb4bdbdec2256c822bace","slug":"41546630333-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश के बाद भी खोला स्कूल, हुई फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश के बाद भी खोला स्कूल, हुई फजीहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डीएम के आदेश के बाद भी राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल शुक्रवार को खुला रहा, जबकि सर्दी के चलते आठ जनवरी तक सभी स्कूलों में कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों की छुट्टी है। छुट्टी का आदेश डीएम ने दिया था। एबीएसए आलोक श्रीवास्तव ने स्कूल में छापा मारकर स्कूल संचालक को कड़ी फटकार लगाई। शनिवार से स्कूल में छुट्टी कर दी गई है।
एबीएसए आलोक श्रीवास्तव को जानकारी मिली कि किशनपुर स्थित राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल खुला हुआ है, जबकि स्कूलों में आठ जनवरी तक छुट्टी है। वह दोपहर 2:15 बजे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि स्कूल खुला हुआ है और पढ़ाई चल रही है।
इस पर एबीएसए ने स्कूल संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि डीएम के आदेश के बाद स्कूल खोल कर रखा है। संचालक ने कहा कि बच्चों को रूबैला इंजेक्शन लगने थे। इसलिए उन्हें बुलाया गया है।
विज्ञापन
एबीएसए ने बच्चों से टीकाकरण के बारे में पूछा तो पता चला कि टीकाकरण कार्य काफी पहले हो चुका है। इस समय पढ़ाई चल रही है। ठंड से बच्चे ठिठुर रहे थे। अब आठ जनवरी तक बच्चों की छुट्टी कर दी गई है।
एबीएसए आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में बीएसए को रिपोर्ट सौंपेंगे। उधर, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि स्कूल संचालक को डीएम के आदेश की अवहेलना करने के लिए नोटिस भेजेंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।