{"_id":"5c229b97bdec2256b1109a17","slug":"41545771927-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमला-गोदौली अभयारण्य का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोमला-गोदौली अभयारण्य का किया निरीक्षण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गभाना (अलीगढ़)।
शासन की ओर से गभाना के गांव कोमला-कदौली में बन रहे गोवंश अभयारण्य केंद्र बनाने की कोशिशें नाकाम होने के बाद अब पीपीपी मॉडल पर अभयारण्य बनाया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी गाजियाबाद की चौ. रमेश चंद्र चैरिटेबल ट्रस्ट को दी गई है।
मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ठा. आरपी सिंह, एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह, तहसीलदार प्रवीन यादव, ट्रस्ट के चेयरमैन संजीव ढाका ने निरीक्षण किया।
आरपी सिंह ने कहा कि यह यूपी का पहला पीपी केंद्र है। मध्यप्रदेश, राजस्थान में भी ऐसे केंद्र चल रहे हैं। इस अभयारण्य में करीब दस हजार गायें और गोवंश रह सकेंगे।
इससे यहां घूमने वाली आवारा गायों का संरक्षण हो सकेगा। अभयारण्य बनने से फसलाें का नुकसान बचेगा। ट्रस्ट के चेयरमैन संजीव ढाका ने बताया कि गो अभयारण्य का खर्च दूध, गोमूत्र, घी, मक्खन की बिक्री से निकलेगा।
विज्ञापन
जल्द ही काम सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, सीओ पंकज कुमार, जुगेंद्र सिंह, केके सिंह, विनेश कुमार सिंह एडवोकेट, राहुल सिंह गुड़िया प्रधान, ज्ञानेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ओमकार सिंह मौजूद थे