{"_id":"5bdb6bd6bdec2269a12fc7cb","slug":"41541106646-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालानगरी में स्ट्रीट लाइटें खराब, सड़कों की स्थिति बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालानगरी में स्ट्रीट लाइटें खराब, सड़कों की स्थिति बदहाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालानगरी में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। सड़कों की स्थिति भी बेहद दयनीय है। बुधवार को हेरिटेज स्कूल में व्यापारियों की समस्याओं को समझने एवं उसका निराकरण कराने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों के साथ ही बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक टीके राय आदि मौजूद थे।
व्यापारियों ने बरौली विधायक एवं यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों के समक्ष दुखड़ा रोया। पिछले महीने मंडलायुक्त भी तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में आए थे और यहां से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया था, लेकिन समस्याएं दूर नहीं हुई।
बरौली विधायक ने अधिशासी अभियंता ट्रोनिका सिटी से फोन पर बात कर दीपावली से पहले सभी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने को कहा। अधिकारी ने गुरुवार तक सामान उपलब्ध कराने व दीपावली से पहले सभी लाइटों को चालू कराने का आश्वासन दिया। सड़क मरम्मत एवं कूड़ा निस्तारण आदि का भी जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन व्यापारियों को दिया गया।
विज्ञापन
व्यापारी गौरव मित्तल, अनेकपाल सिंह, संजय राघव, अखिलेश अग्रवाल, चौधरी सतवीर, मोहित गुप्ता, बेबी प्रधान, विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता, अधिशासी अभियंता एएस शर्मा, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी एमके पांडेय, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी विवेक शर्मा, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र चौधरी के अतिरिक्त प्रदूषण विभाग, जिला उद्योग, राजस्व विभाग आदि के अधिकारी मौजूद थे।