{"_id":"5b7dbf6642c7924639036ec6","slug":"41534967654-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सिद्धू का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सिद्धू का पुतला
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बारहद्वारी चौराहे पर पंजाब के मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाक आर्मी चीफ को गले लगाकर सिद्धू ने शहीदों की आत्मा को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस पार्टी से सिद्धू को तुरंत बाहर करने की मांग की है।
मंगलवार रात्रि में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महानगर संयोजक अतुल राजाजी के नेतृत्व में पुतला दहन किया। इस दौरान सिद्धू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अतुल राजाजी ने कहा कि सिद्धू पाक आर्मी चीफ से गले मिले थे। इस कदम से आमजन आहत है।
राष्ट्रीय शोक के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने का जश्न मना रहे थे। पुतला फूंकने वालों में महावीरगंज मंडल के अध्यक्ष हरि गुप्ता, संजय शर्मा, योगेश वार्ष्णेय, पंकज शर्मा, जितेंद्र जीतू, लोकेश गुप्ता, हर्ष वार्ष्णेय, कुलदीप सिंह, रामेंद्र, निखिल माहेश्वरी, धर्मवीर मलिक, विवेक शर्मा, लकी पंडित, मनीष वार्ष्णेय, शिवम ठाकुर आदि मौजूद थे।