{"_id":"5b636abf4f1c1be2588b4b38","slug":"41533242047-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में अलीगढ़ ने झारखंड को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में अलीगढ़ ने झारखंड को हराया
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सोनीपत (हरियाणा) के मामचंद क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे स्पोर्ट्स एडिक्शन ग्रुप के ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने झारखंड को 126 रन से हरा दिया।
अलीगढ़ के कप्तान महेंद्र कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज दीपक चौधरी व अर्नव गुप्ता ने टीम को ठोस शुरुआत दी। दीपक ने 66 रन की पारी खेली। अर्नव ने 27 रन बनाए। राहुल गौड़ ने तेजी से 33 रन बटोरे।
अलीगढ़ ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 185 रन बनाए। झारखंड के रमेश कुमार ने तीन विकेट व प्रीतम कुमार ने दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी झारखंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 10 रन पर तीन विकेट गिर गए। निरंतर अंतराल पर बल्लेबाज पवेलियन लौटते रहे। पूरी टीम 17.2 ओवर में सिर्फ 59 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
अर्पित पांडेय ने 16 रन बनाए। अलीगढ़ के गेंदबाज महेंद्र कुमार ने तीन विकेट झटके। दीपक, विक्रांत प्रताप सिंह, गौरांग प्रजापति ने दो-दो विकेट चटकाए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर तपन सरकार, हिमालय शर्मा, अजय शर्मा, गुफरान खान, अफजल खान आदि मौजूद रहे।