{"_id":"5af20f654f1c1b61098b8ad2","slug":"41525813093-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना 2 से रात 8 बजे तक करने पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना 2 से रात 8 बजे तक करने पर विचार
Updated Wed, 09 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पिछले सात दिन से आंदोलित एएमयू छात्रों को समझाने में समन्वय समिति के सदस्य लगे हुए हैं। यह अलग बात है कि कई राउंड की बातचीत के बाद भी छात्र धरना जारी रखने पर अडिग हैं। धरने का समय दोपहर 2 से रात 8 बजे तक करने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
एएमयू में आंतरिक परीक्षा 12 मई से शुरू होने जा रही है। ऐसे में छात्रों को परीक्षा की चिंता भी सता रही है। एएमयू प्रशासन द्वारा उपजे मौजूदा हालात पर छात्रों से विचार-विमर्श कर समाधान का रास्ता तलाशने के लिए गठित समन्वय समिति के सदस्य भी परीक्षा को काफी अहमियत दे रहे हैं। एएमयू छात्र संघ के सचिव मो. फहद ने बताया कि धरने के समय को लेकर विचार-विमर्श किया गया है, लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
आगे की बैठक में इस पर पुन: विचार किया जाएगा। दूसरी तरफ समन्वय समिति से जुड़े शिक्षक छात्रों के साथ कई राउंड की बैठक कर मौजूदा हालात पर विचार कर रहे हैं, लेकिन छात्र नेता मांगें पूरी होने तक धरना खत्म करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जब तक हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं होती एवं पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा। छात्र लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने की मांग पर भी अड़े हुए हैं।