{"_id":"5ae0e91d4f1c1b84028b688e","slug":"41524689181-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
भीलवाड़ा राजस्थान में यूनियन बैंक के प्रबंधक तरुण जैन पर एक ग्राहक द्वारा तेजाब फेंकने की घटना के विरोध में यूनियन बैंक कर्मियों ने बुधवार को पत्थर बाजार स्थित बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया। बैंककर्मी विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधे हुए थे।
इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि भीलवाड़ा के शाखा प्रबंधक पर तेजाब फेंके जाने से उनका हाथ, कान, गला एवं आंखें जल गई हैं। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि लोन के कागज अधूरे होने पर उन्होंने ग्राहक को लोन देने से इंकार कर दिया था। इसके विरोध में बुधवार को अलीगढ़ ही नहीं पूरे भारत में यूनियन बैंक की ब्रांचों में विरोध प्रदर्शन किया गया है।
ब्रांच के मैनेजर हेमेंद्र ने कहा कि हम अपना काम शांति पूर्ण तरीके से करते हैं अगर किसी ग्राहक के किसी को काम को लेकर कागजात कम हैं तो उसे लाने चाहिए। न कि उत्तेजित होकर ऐसा कृत्य करना चाहिए। बाबू निशा माहेश्वरी ने कहा कि अगर घटना की पुनरावृत्ति हुई तो देशभर के कर्मचारी हड़ताल करेंगे। इस मौके पर आरके सिंह, आकांक्षा वार्ष्णेय, मेघराज, विनय वार्ष्णेय आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।