फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू के हॉस्टलों में बदमाशों की आवाजाही

एएमयू के हॉस्टलों में बदमाशों की आवाजाही

Mon, 26 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के हॉस्टलों में बदमाशों की आवाजाही
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में गैंगवार का सरगना साथियों सहित दबोचे जाने के बाद कैंपस के अलग-अलग हॉलों में बदमाशों की सरेआम दबंगई चर्चा के केंद्र में है। इसकी वजह से दूरदराज से केवल उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए आने वाले हजारों छात्र बुरी तरह से दहशत में हैं। खास बात यह कि उनकी कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। चंद बदमाशों की वजह से कैंपस की बदनामी हो रही है। पुलिस ने इन्हीं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए एएमयू इंतजामिया को चौथा पत्र लिखा है।

पूर्व में पुलिस प्रशासन एएमयू इंतजामिया को तीन पत्र लिख चुका था, जिसमें एएमयू के हास्टलों में बने अलग अलग हॉल में बदमाशों और लुटेरों के मनमाने ढंग से ठहरने, एएमयू शोध छात्र से आतंकी बने मन्नान वानी प्रकरण का पूरा घटनाक्रम, सर जियाउद्दीन हाल में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से छात्र की मौत होने के बाद हाल की व्यवस्थाओं की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन इंतजामिया ने किसी भी पत्र का कोई जवाब तक देना उचित नहीं समझा, न ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन


ताजा गैंगवार का खुलासा इसी का नतीजा है। अब पुलिस ने चौथा पत्र भेजा है। इसमें पूर्व के तीन पत्रों का उल्लेख करते हुए एएमयू के हॉलों में विजिटर रजिस्टर लगवाने, सीसीटीवी कैमरों की नियमित मानीटरिंग कराने, हास्टल की गतिविधियों को पारदर्शी बनाने की व्यवस्था कराने की मांग की है। इन सभी पत्रों में कुछ ऐसे छात्रों का हवाला भी दिया गया है, जिसमें छात्रों द्वारा कहा जा रहा है कि बदमाश जबरन उनके कमरों में घुस कर शरण लेते हैं और शिकायत करने के बाद उनको कोई राहत नहीं मिलती है। पुलिस ने कहा कि इंतजामिया से यह भी कहा गया है वह सभी व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी इसकी सूचना दे जिससे वहां से इस संबंध में समुचित दिशानिर्देश मिल सके। एसएसपी राजेश पांडेय के अनुसार यह पत्र भेजा जा रहा है। इस पत्र की प्रति एचआरडी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू में गैंगवार सरगना फैसल समेत आठ बदमाश जेल गए
अलीगढ़। शनिवार को पुलिस प्रशासन ने एएमयू में हाल ही में हुई कुछ घटनाओं में शामिल गैंग सरगना मो. फैसल खान उर्फ फैसल मुस्तफा निवासी फ्लैट नंबर 66 अलीगढ़ अपार्टमेंट शमशाद मार्केट सिविल लाइंस को पकड़ा था। उसके साथ मो. सुएब हाल निवासी बी6 अलहम्द अपार्टमेंट सर सैय्यद नगर सिविल लाइंस मूल निवासी मकान नंबर 58 स्टेट बैंक कालोनी हापुड़ रोड लिसाड़ी गेट मेरठ, सलमान निवासी वार्ड नंबर 21 ख्वाजा रोड ककराला थाना अलापुर जिला बदायूं हाल पता पिंक अपार्टमेंट हाथी डूबा सिविल लाइंस, दिपांशू श्रीवास्तव उर्फ डालर निवासी बी 2-4/167 भमौला माफी सिविल लाइंस, मुमताज आलम निवासी ।-2 पिंक अपार्टमेंट हाथी डूबा, रितिक निवासी नगला बरौला बाई पास पुल के नीचे बन्नादेवी, मो. अकरम उर्फ टिप्पा निवासी जमालपुर गोल मार्केट सिविल लाइंस, रजत सिह निवासी वैष्णो कालोनी सुरेंद्र नगर क्वार्सी के अलावा लैब टेक्नीशियन सूरज कुमार निवासी नगला पटवारी शामिल हैं। इन सभी को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


गैंगवार का खुलासा होते ही नौशाद बेड से फरार
अलीगढ़। एएमयू में बीती 25 दिसंबर से 21 मार्च तक हुई 10 बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के पकड़े जाने के बाद जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती नौशाद फरार हो गया है। नौशाद को गोली मारने के आरोप में रालोद नेता जियाउर्ररहमान जेल में है, क्योंकि नौशाद का गोलीकांड फर्जी था इसलिए वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए फरार हो गया है। उसके साथ चार अन्य लोग भी फरार है। जिसमें दाऊद पुत्र रहीश खान निवासी कायमगंज फर्रुखाबाद, फैजान पुत्र गुलाम गौस निवासी दीपा सराय थाना नखासा संभल, माज, नौशाद अख्तर पुत्र नसीम अहमद निवासी कस्बा बहेड़ी बरेली हाल पता हाल साउथ एएमयू शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed